Breaking
18 Sep 2026, Fri

हरिद्वार का परचम दिल्ली में, 4 पंचायत ने रचा इतिहास

हरिद्वार;(चीफ एडिटर)हरिद्वार जनपद ने राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘मॉडल युवा ग्राम सभा’ राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में हुए इस भव्य कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अजीतपुर की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और पंचायत को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप को उनके प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान ग्राम पंचायतों में सशक्त प्रशासन और सक्रिय ग्राम सभा के लिए दिया गया।ब्लॉक बहादराबाद की चार ग्राम पंचायतों—अजीतपुर, बहादरपुर जट्ट, शाहपुर और सराय—को यह पुरस्कार मिला है।ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प और अजीतपुर की जनता के विश्वास का परिणाम है।उनकी प्राथमिकता अजीतपुर को विकास के हर मानक पर आगे ले जाना और पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल बनाना है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *