Breaking
15 Sep 2026, Tue

DM Dehradun :देहरादून में चार बुक डिपो सील, मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूलों पर एक्शन – हरिद्वार में कब होगी कार्रवाई?

DM Dehradun IAS Savin Bansal: देहरादून में चार बुक डिपो सील, मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूलों पर एक्शन – हरिद्वार में कब होगी कार्रवाई?

देहरादून में शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन जारी है। DM देहरादून सविन बंसल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने शहर में हलचल मचा दी है। चार बुक डिपो सील किए जा चुके हैं, और मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूलों पर भी प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। लेकिन अब सवाल उठता है— क्या हरिद्वार में भी ऐसी ही कार्रवाई होगी?

देहरादून में बुक डिपो पर बड़ी कार्रवाई!

नेशनल बुक हाउस, एशियन बुक डिपो, ब्रदर्स पुस्तक भण्डार और यूनिवर्सल बुक डिपो— इन प्रतिष्ठानों पर पहले भी मुकदमे दर्ज किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद यहां से गुपचुप तरीके से किताबों की बिक्री जारी थी। छापेमारी में ISNB नंबर और बारकोड गायब मिले, जिससे शक और भी गहरा गया।

जब पुलिस को यह जानकारी मिली कि ये प्रतिष्ठान कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो एसएसपी देहरादून ने डीएम सविन बंसल को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद जिलाधिकारी ने तुरंत चारों बुक डिपो को सील करने का आदेश दे दिया।

स्कूलों पर भी कड़ी नजर – मनमानी फीस अब नहीं चलेगी!

लेकिन बुक डिपो ही नहीं, देहरादून के कई नामी स्कूल भी प्रशासन के निशाने पर आ गए। अभिभावकों की शिकायतें सामने आईं कि कुछ प्रतिष्ठित स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं।

डीएम सविन बंसल ने इस पर त्वरित एक्शन लेते हुए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए कि वे नियमानुसार ही फीस वृद्धि करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यदि स्कूल प्रशासन ने मनमानी जारी रखी, तो जल्द ही और कड़ी कार्रवाई होगी।

हरिद्वार में कब होगी कार्रवाई?

अब बड़ा सवाल यह है— हरिद्वार में शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी? वहां भी कई बुक डिपो और स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस और गैर-कानूनी किताबों की बिक्री की शिकायतें आ रही हैं। क्या प्रशासन देहरादून की तरह ही हरिद्वार में भी सख्त कदम उठाएगा?

हरिद्वार के अभिभावकों और छात्रों की निगाहें अब जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या वहां भी शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसेगा? क्या डीएम हरिद्वार भी देहरादून की तर्ज पर एक्शन लेंगे? यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है। देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस पर ठोस कदम उठाता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *