Breaking
5 Jun 2026, Fri

देहरादून में शिवसेना के विस्तार की तैयारी,महिलाओं ने ली सदस्यता

देहरादून में शिवसेना के विस्तार की तैयारी,महिलाओं ने ली सदस्यता

देहरादून,अंशुल बसनेत | भगवा सनातन टाइम्स |

5 जुलाई 2025 देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में महिला महानगर प्रमुख कृष्णा विश्वकर्मा के नेतृत्व में शिवसेना महिला इकाई की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का संरक्षण प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड में शिवसेना के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान दर्जनों महिलाओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं में संगठन के प्रति उत्साह और आस्था स्पष्ट रूप से नजर आई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति के कुशल नेतृत्व में शिवसेना का जनाधार राज्य में लगातार बढ़ रहा है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्ण गुप्ता, जिला महासचिव नितिन रावत, जिला कार्यालय सचिव आशीष टम्टा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता—किरण, आशा सिंह, माला, अंजलि, बबीता नौटियाल, दीपा, शिखा आदि उपस्थित रहीं।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, महिला भागीदारी को बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *