Breaking
25 Sep 2026, Fri

देहरादून में हाई अलर्ट: पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी

देहरादून। हालिया आतंकी घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दून पुलिस पूरे जनपद में सघन चैकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी देहरादून के आदेश पर शहर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर सक्रिय हैं।

अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सीमावर्ती चैक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर वाहनों और व्यक्तियों की गहन चैकिंग की। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया तथा आवश्यक जानकारियां जुटाई गईं।

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आतंकवादी या आपराधिक घटना को रोकने के लिए समय-समय पर ऐसे सघन चैकिंग अभियान जारी रहें। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा 25 नवंबर 2025 को भी पूरे जिले में व्यापक चैकिंग अभियान चलाया गया।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में जारी यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *