Breaking
5 Jun 2026, Fri

Dehradun में चला ट्रैफिक का डंडा – पुलिस की सख्ती से थर्राए बाइक सवार

Dehradun की सड़कों पर गूंजते शोर का हुआ अंत – पुलिस ने चलाया साइलेंसरों पर बुलडोजर!

देहरादून,अंशुल बसनेत, भगवा सनातन टाइम्स

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

प्रेमनगर क्षेत्र के पौंधा, बिधौली, नौगांव पीपलचौक, नंदा की चौकी, झाझरा एवं प्रेमनगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडिफाईड साइलेंसर और पटाखे फोड़ने वाली मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।

अभियान के दौरान:

  • 85 वाहनों के चालान किए गए
  • 22 मोटरसाइकिलें सीज की गईं
  • ₹40,000 का जुर्माना वसूला गया
  • सभी जब्त मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया

एसएसपी के निर्देशों के तहत सभी थानों को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस ने यह अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं यातायात अनुशासन को बनाए रखने का संदेश गया।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार के साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल कंपनी मेड साइलेंसर का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *