Breaking
30 Jul 2026, Thu

बीएचईएल उपनगरी सेक्टर–4 में प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर का नया प्रवेश द्वार लोकार्पित, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

बीएचईएल उपनगरी सेक्टर–4 में प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर का नया प्रवेश द्वार लोकार्पित, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविध

हरिद्वार, 02 दिसम्बर:

बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर–4 स्थित प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर प्रशासन विभाग द्वारा निर्मित नए भव्य प्रवेश द्वार का आज विधिवत लोकार्पण बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने किया।

 

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक  रंजन कुमार ने कहा कि यह नया प्रवेश द्वार केवल एक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बीएचईएल सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और यह नया द्वार उसी समरसता का प्रतीक है।

 

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं मंदिर समिति के संरक्षक  संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि नए प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर को मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क मिल गया है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में सरलता आएगी और आगंतुकों की संख्या भी बढ़ेगी।

 

नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी  संजय पंवार ने बताया कि क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह नया द्वार श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने और मंदिर परिसर की व्यवस्था को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारी, नगर प्रशासन विभाग के कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *