Breaking
20 Sep 2026, Sun

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर शिवसैनिकों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

स्वर्गीय हिंदू हृदय सम्राट ब्रह्मलीन बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर आज उत्तराखंड में शिवसैनिकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक राज्य प्रमुख कुलभूषण राणा ने किया, जिनके नेतृत्व में सभी शिवसैनिकों ने पुष्प अर्पित कर ठाकरे साहब को नमन किया।

प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने इस दौरान कहा कि बालासाहेब ठाकरे न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक प्रभावशाली हिंदूवादी नेता रहे। 1966 में उन्होंने शिवसेना की स्थापना की थी और जीवनभर कट्टर हिंदू राष्ट्रवादी नेता की छवि बनाए रखी। खास बात यह रही कि उन्होंने कभी स्वयं चुनाव नहीं लड़ा, फिर भी वे हमेशा भारतीय राजनीति में किंगमेकर की भूमिका में रहे।

17 नवंबर 2012 को हृदयघात के कारण उनका निधन मुंबई में हुआ था, लेकिन आज भी वे देशभर के शिवसैनिकों के हृदय में जीवित हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कृष्ण गुप्ता, कमल शर्मा, सौरभ नेगी, कुलदीप राणा, अर्जुन कुमार, अभिषेक रावत, निखिल, सचिन, सुशील कुमार, मनीष, अनूप पासवान समेत अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *