Breaking
6 Jun 2026, Sat

हरिद्वार में अमित शाह, पतंजलि अस्पताल उद्घाटन से शांतिकुंज दर्शन तक पूरा शेड्यूल

Indian Home Minister Amit Shah during his Haridwar visit in Uttarakhand, featuring Patanjali Emergency and Critical Care Hospital inauguration, Shantikunj Gayatri Teerth Akhand Jyoti Darshan, and Gayatri Parivar Shatabdi Samaroh 2026 at Bairagi Dweep, Haridwar.

हरिद्वार | 22 जनवरी 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  उत्तराखंड के दौरे पर कल रात्रि हरिद्वार पूछे हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक हलकों में खास चर्चा बनी हुई है। अमित शाह आज स्वास्थ्य, आध्यात्म और सामाजिक चेतना से जुड़े तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दौरे की शुरुआत सुबह 10:00 बजे पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम, हरिद्वार में स्थित पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन से होगी। इस अत्याधुनिक अस्पताल के शुभारंभ से हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों को आपातकालीन एवं गंभीर रोगों के इलाज में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद सुबह 10:45 बजे केन्द्रीय गृह मंत्री गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचकर वहां ‘अखंड ज्योति’ के दर्शन करेंगे। शांतिकुंज भारतीय संस्कृति, साधना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

अपने दौरे के अंतिम चरण में अमित शाह सुबह 11:15 बजे बैरागी द्वीप, हरिद्वार में आयोजित गायत्री परिवार के ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में शामिल होंगे। यह समारोह परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

अमित शाह के इस दौरे को उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *