दिनांक 02/02/26 को आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आगामी शारदीय कांवड़ मेला के दौरान रूट व्यवस्था/डायवर्जन आदि के संबंध में आयोजित इस बैठक में सीओ यातायात द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों से वार्ता करते हुए उन्हें पुलिस द्वारा भारी वाहनों

की आवाजाही के लिए तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी दी गई तथा एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
उक्त गोष्ठी में निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, प्रभारी निरीक्षक रा
नीपुर शांति कुमार, थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा एवं सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

