Breaking
28 Oct 2026, Wed

एस एम जे एन कालेज में आयोजित हुई बी एल ओ पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस. एम. जे. एन.(पीजी)कॉलेज हरिद्वार में प्री एसआईआर की समीक्षा बैठक के उपरान्त बी एल ओ तथा पर्यवेक्षकों को आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। गौरतलब हैं कि उत्तराखंड राज्य में प्री एसआईआर अपने अंतिम दौर में हैं और तेजी के साथ चल रही इस प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे।

ए इ आर ओ प्रो सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि कल की समीक्षा बैठक में बी एल ओ तथा पर्यवेक्षकों द्वारा बताई गयी समस्याओं के समाधान हेतु दो दिन का अतिरिक्त ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया हैं। जिसके अंतर्गत आज भाग सख्या 1 से भाग संख्या 60 तक के बी एल ओ तथा पर्यवेक्षकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया। तथा साथ ही समाधान सत्र में समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। प्रो बत्रा ने बताया कि कल अन्य भाग संख्या से सम्बंधित बी एल ओ तथा पर्येवेक्षको हेतु ट्रेनिंग सत्र आयोजित किया जायेगा। ए इ आर ओ प्रो सुनील कुमार बत्रा ने सभी पर्येवेक्षको से सम्बंधित कार्य की प्रगति का जायज़ा भी लिया।उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदाताओं से संपर्क,समन्वय और संवाद स्थापित करें तथा साथ ही सम्बंधित समन्वयक बी एल ओ आउटरीच अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करे। प्रो बत्रा ने निर्देश दिए कि वोटर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाता सूची से सम्बंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

आज आयोजित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक यादविंदर सिंह ने पी पी टी के माध्यम से प्री एसआईआर मैपिंग को समझाया।कार्यक्रम में उपस्थित मनीष सैनी ने प्री एसआईआर मैपिंग में आ रही समस्याओ का त्वरित समाधान भी किया।

इस बैठक में पर्यवेक्षक तेज प्रकाश, प्रभात कुमार, जवाहर लाल वर्मा, नरेंद्र मैठाणी तथा किरण शर्मा आदि ने अभी तक की प्रगति के विषय में जानकारी दी।इस अवसर पर हेमापंत, सुमन बाला , सोनिया खत्री, रीता सक्सेना, प्रभा शर्मा, कमला देवी, बबिता, बीना शर्मा, रीता चक्रवर्ती, रीना शर्मा, देवेश्वरी बहुगुणा, डोली अरोड़ा, सत्या, किरण शर्मा आदि बी एल ओ उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *