Breaking
14 Jun 2026, Sun

“SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में पिपिंग सेरेमनी आयोजित,4 मुख्य आरक्षियों की पदोन्नति”

देहरादून:(जीशान मलिक) शुक्रवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में पिपिंग सेरेमनी का बड़े धूम धाम सेआयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट सेवा के आधार पर मुख्य आरक्षी से अपर उपनिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए 04 मुख्य आरक्षियों को सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी द्वारा कंधों पर सितारे लगाकर विधिवत पदोन्नति प्रदान की गई।

सेनानायक ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके निरंतर समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रोन्नत अधिकारी भविष्य में भी एसडीआरएफ की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखते हुए आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू कार्यों में नेतृत्व की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा अधीनस्थ कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

इस अवसर मौके पर सेनानायक द्वारा यह भी कहा गया कि अपर उपनिरीक्षक का पद न केवल सम्मान का प्रतीक है।बल्कि इसमें निर्णय क्षमता, संवेदनशीलता एवं उच्च स्तर की जिम्मेदारी का निर्वहन अपेक्षित होता है।जिसे सभी प्रोन्नत अधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

“पदोन्नत हुए कार्मिकों का विवरण निम्नवत् है…

  1. मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ
  2. मुख्य आरक्षी मनोज जोशी
  3. मुख्य आरक्षी आशिक अली
  4. मुख्य आरक्षी सुश्री पूनम रानी

कार्यक्रम के दौरान उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी व शान्तनु पराशर, सहायक सेनानायक सुशील रावत, सूबेदार मेजर जयपाल राणा एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *