हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जाट विकास मंच भेल के वार्षिकोत्सव का आयोजन भेल सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-4 में बृहस्पतिवार को किया गया। मंच के संरक्षक विवेक सिंह (अपर महाप्रबंधक भेल) एवं अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य (उप महाप्रबंधक भेल) ने मुख्य अतिथि डॉ रमेश चन्द्रा, प्रोफेसर(IIT Roorkee) का संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विशिष्ठ अतिथि,निशिकांत सिंह, ज्वांइट कमीशनर, अपील जीएसटी, देहरादून, डॉ नरेन्द्र सिंह तौमर, अध्यक्ष पारिवारिक जाट समाज मेरठ, डॉ रविन्द्र प्रोफेसर गुरूकुल कांगडी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमेश चन्द्रा, प्रोफेसर(IIT Roorkee) ने लड़का-लड़की में भेद न करते हुए सभी को उच्च शिक्षित और संस्कारवान बनाने पर जोर दिया, जिससे वे देश दुनिया में जाकर अपना व समाज का नाम रोशन कर सकें।अतिविशिष्ट अतिथि निशिकांत सिंह ने बताया कि आज शिक्षा के माध्यम से ही हम समाज में बदलाव ला सकते हैं अतः रोजगार परक शिक्षा की तरफ बच्चों का रूझान बढायें। विशिष्ट अतिथि डॉ नरेन्द्र सिंह तौमर ने आज के समय में , समाज में आ रहे बदलावों से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि बच्चों का सही समय पर विवाह आज के समय बहुत बड़ी चुनोती बनता जा रहा है। सैटल होने के चक्कर में लड़का- लड़कीयों की उम्र बहुत ज्यादा हो जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप बाद में विवाह एवं परिवारों में बहुत समस्यायें आरही हैं।जिस हेतु उन्होनें समय पर लड़का लड़कीयों के विवाह करने हेतु कहा जिससे समाज का ताना बाना बना रहे।
उक्त कार्यक्रम में जाट विकास मंच के संरक्षक विवेक सिंह (अपर महाप्रबंधक भेल)ने अपने सम्बोधन में समाज की प्रगति के लिए एकता की शक्ति को महत्वपूर्ण बताया।जाट विकास मंच के महामंत्री राजीव कुमार चौधरी ने वर्ष भर में कराये गये कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य (उपमहाप्रबंधक, भेल) ने अपने सम्बोधन में कहा कि “बच्चों के बहुआयामी विकास हेतु अभिभावक उनकी प्रतिभाओं को देखते हुए उनका मार्गदर्शन करते रहें एवं सदैव विकास के पथ पर आगे बढें।मंच का संचालन दीन दयाल ने किया।
अंत में मंच के द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। अर्चना,सुनीता आर्या एवं बुलबुल चौधरी, को उनके विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देवेन्द्र राठी,सुरेश काकरान,सुकरमपाल,प्रवेश कुमार,जितेन्द्र सिंह, शीशपाल सिंह, सुरेन्द्र नेहरा, चन्द्र वीर, विनोद सिंह, ललित,पूरन सिंह, योगेश तंवर, रोहित चौधरी, अभय राणा, बालेंद्र, योगेन्द्र पँवार, रूपेन्द्र सिंह, दर्याव सिंह, मुकेश, नागेन्द्र विजारनिया, अनिल श्योरान, संदीप सांगवान, सचिन राठी, विनीत चौधरी,अंकुर सिरोही,रुपेश,सुशील कुमार, गोपीचंद,मनमीत, दुष्यंत सिंह,दुर्गेश मलिक, जितेन्द्र चाहर आदि उपस्थित रहे।

