Breaking
23 Sep 2026, Wed

हरिद्वार में सीआईएसएफ कैम्प को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई आयोजित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)सीआईएसएफ कैम्प को लेकर शिवालिक नगर हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण मीटिंग की गई आयोजित।सर्वप्रथम संगठन सचिव राजीव नाथ शर्मा के स्वर्गीय साले धर्मपाल शर्मा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन धारण किया गया। और फिर उसके बाद संगठन ने हरिद्वार में सी.एल.एम.एस की कैंटीन हरिद्वार में कैसे खुल सकती है। उसके बाद संगठन अध्यक्ष रूपचंद आजाद ने बताया कि हरिद्वार में सी.जी.एच.एस की डिस्पेंसरी खुलवाने के लिए अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। और आगे हमें क्या कार्य करने हैं। हरिद्वार में भी सी.जी.एच.एस डिस्पेंसरी खुल जाए और इसी विषय में एक दिन समय निकाल कर जिलाधिकारी से भी मुलाकात करनी है।और इसी विषय में एक दिन मुख्यमंत्री से भी मिलने के लिए देहरादून जाना है।और इसी विषय में एक दिन अगले माह प्रेस क्लब हरिद्वार में भी प्रेस वार्ता करनी है।

इस मीटिंग में मुख्य रूप से संगठन अध्यक्ष रूपचंद आजाद,सह सचिव हरेंद्र पाल सिंह, सोमनाथ शर्मा,गिरीश प्रसाद,सुरेश चंद्र,हरेंद्र सिंह,तारा प्रसाद,केपी सिंह,ओम प्रकाश,एसडी शर्मा,योगेंद्र सिंह,राजकुमार रवि,मेनपाल सिंह सुभाष कपूर मदन सिंह महावीर सिंह प्रेम सिंह भंडारी इरफान खान अर्जुन सिंह रमेश चंद्र मामचंद आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *