Breaking
7 Jun 2026, Sun

“पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित…

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को एक विशेष वंदे मातरम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना था।

प्रतियोगिता में बीए योग साइंस के यश गुलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्षिता सिंह द्वितीय और रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 50 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से मातृभूमि, संस्कृति, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता को सजीव रूप में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम ने परिसर में देशभक्ति और सांस्कृतिक गर्व की भावना को और प्रबल किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *