हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बीएचईएल उपनगरी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशासन और शिवालिक नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 17 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया और 50 से अधिक दुकानदारों के चालान काटे गए।
नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि इससे पूर्व सेक्टर-1 बाजार में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया था, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बीएचईएल उपनगरी को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल क्षेत्र बनाया जा सके।
नगर प्रशासन ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने और उसके स्थान पर पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

