Breaking
21 Apr 2026, Tue

आपरेशन कालनेमी अभियान के तहत पुलिस का एक्शन, चण्ड़ीघाट से 02 बेहरुपी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कालनेमी के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा आज नमामि गंगेघाट चण्ड़ीघाट क्षेत्र में चैकिंग/सत्यापन के दौरान छदम वेशधारी बाबा 02 बाबाओं को जो सार्वजनिक स्थानों में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर उन्हें तन्त्र- मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।

जिससे उस स्थान पर काफी भीड़-भाड़ जमा हो जाती थी।इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों/ यात्रियों के भड़काने/उग्र होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा नमामि गंगे घाट चण्ड़ीघाट से 02 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. में गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

सनातन गिरी पुत्र हरन गिरी निवासी चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र-62 वर्ष व उतम पासवान पुत्र बनारसी पासवान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *