Breaking
21 Apr 2026, Tue

रामपुर नगर पंचायत में राहत कार्यों की नई पहल — अध्यक्ष परवेज़ सुल्तान ने वितरित किए ₹10 लाख के चेक

रुड़की:(जीशान मलिक)हाल ही में आई आपदा ने नगर पंचायत रामपुर के अनेक परिवारों को गहरा प्रभावित किया। ऐसे कठिन समय में नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज़ सुल्तान ने राहत और सहायता कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पहले चरण में लगभग ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई थी। आज दूसरे चरण में करीब ₹10 लाख के चेक जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए। यह सराहनीय पहल नगर पंचायत की जनसेवा और मानवीय संवेदना के प्रति अध्यक्ष की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अध्यक्ष परवेज़ सुल्तान ने कहा, “बहुत लोग चेयरमैन बने, लेकिन किसी ने गरीबों की सुध नहीं ली। हम कहते नहीं, कर दिखाते हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पीड़ित परिवार सहायता से वंचित न रहे।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पहले चेयरमैन के रूप में नगर पंचायत रामपुर की जनता ने उन पर भरोसा जताया। परवेज़ सुल्तान ने कहा, “मैं देश के महान नेता एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के बाद पार्टी से जीतने वाला इकलौता व्यक्ति हूँ, और इसके लिए रामपुर की जनता का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूँ।”

राहत वितरण के इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *