Breaking
7 Jun 2026, Sun

मोहल्ले में हुआ विवाद: महिला के घर पर हमला, चाकू से वार की कोशिश — जान से मारने की धमकी

मोहल्ले में हुआ विवाद: महिला के घर पर हमला, चाकू से वार की कोशिश — जान से मारने की धमकी

आलम अंसारी ,नगीना (बिजनौर)

थाना नगीना क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय में रविवार दोपहर बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया। नूर जहाँ पत्नी अखलाक ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही सुल्तान पुत्र अहमद अली, फरीद पुत्र फैयाज और अन्नू पुत्र सुल्तान ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया।

महिला के अनुसार, आरोपित लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने घर में घुसते ही तोड़फोड़ की। इस दौरान सुल्तान के पुत्र अन्नू ने नूर जहाँ के पुत्र पर चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने समय रहते बेटे को पीछे खींच लिया जिससे वार खाली चला गया।

पीड़िता ने बताया कि उक्त लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन मोहल्ले में विवाद और मारपीट की घटनाएँ करते रहते हैं। आरोप है कि हमले के बाद उन्होंने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

नूर जहाँ ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *