Breaking
29 Jul 2026, Wed

“परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान, हेलमेट लगाने वालों को फूल और चॉकलेट देकर किया प्रोत्साहित”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा आज हेलमेट के प्रति सिडकुल क्षेत्र में प्रवर्तन जागरूकता अभियान चलाया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि बिना हेलमेट के पाए गए 100 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया।तथा 15 से अधिक दुपहिया वाहन जिनके पास लाइंसेंस एवं हेलमेट नहीं थे। उन वाहनों को सीज किया गया।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हेलमेट लगाने वाले लोगों को परिवहन टीम द्वारा फूल तथा चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी नेहा झा,परिवहन कर अधिकारी अरुणा सैनी,सहायक परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार,सहायक परिवहन निरीक्षक सुरवीर कण्डवाल शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *