पिरान कलियर:(रागिब नसीम) पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड खुर्द सहकारी समिति लि0 विकास खण्ड रुड़की में माजरी निवासी जंगू सिंह जीवित व्यक्ति को ही सहकारी समिति के रजिस्टर में मृत घोषित कर दिया गया.
आपको बता दे कि माजरी गांव निवासी तेलूराम सैनी ने जानकारी देते हुए बाताया की सहकारी समिति मेहवड खुर्द उर्फ नागल में डायरेक्टर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है. माजरी से भी डायरेक्टर पद के लिए तीन नामांकन जमा किए गए थे.जिसमें मिथलेश तारावती और विनोद कुमार थे.उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के दौरान तारावती का नामांकन निरस्त कर दिया और बताया गया. कि नामांकन के दौरान क्रमांक संख्या गलत भरना बताया गया है.
जिसके बाद उन्होंने समिति की और से चस्पा की गई सूचीदेखी तो उसमें उनके पिता (77) वर्षीय जंगू सिंह को मृत दर्शाया गया है. जबकि वह जीवित है और स्वास्थ्य है.उन्होंने सहकारी समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

