Breaking
20 Apr 2026, Mon

जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराने से मचा बवाल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराने से मचा बवाल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

मुरादाबाद ,भगवा सनातन टाइम्स

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को निकले जुलूसे मुहम्मदी में उस समय हलचल मच गई जब कुछ शरारती युवकों ने उलमा की मनाही के बावजूद फलस्तीनी झंडा लहराया। मुख्य बाजार में युवाओं ने टेंपो पर चढ़कर नारेबाजी भी की। इस दौरान ली गई तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगीं, जिससे मामला तूल पकड़ गया।

जानकारी के अनुसार, जुमा की नमाज के बाद पुलिस चौकी के पास मदरसा वशीरुल उलूम से जुलूस की शुरुआत सैयद नासिर मियां और अन्य उलमा ने झंडी दिखाकर की। जुलूस भीकनपुर कुलवाड़ा, हरियाना, गदीपुर, रूपपुर, चकफाजलपुर, जैतपुर पट्टी, ढकिया जुम्मा, शेखुपुर खास, उदयपुर चंदन, जलालपुर खास, कादलपुर मस्ती समेत 17 गांवों से होते हुए शानो-शौकत के साथ निकला।

हालांकि, जुलूस के दौरान प्रतिबंधित झंडा लहराने और नारेबाजी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखते हुए ड्रोन कैमरे से पूरे जुलूस की निगरानी कराई।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *