Breaking
17 Sep 2026, Thu

असमाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर कनखल पुलिस द्वारा अवैध देशी तमंचे के साथ 01आरोपी को धर दबोचा

हरिद्वार:पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर संघन चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त आदेश के अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा कल दिनांक 14.02.2025 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर जगजीतपुर के पास  से एक आरोपी को धर दबोचा।

उसके कब्जे से 01अदद तमंचा 315 बोर बरामद  किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कनखल में शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपी
प्रशांत कुमार उर्फ वासु पुत्र कमल किशोर  निवासी सिवारा थाना सिवारा जनपद बिजनौर।

बरामदगी
01 अदद तमंचा 315 बोर बरामद

पुलिस की टीम-

1. उप नि चरण सिंह

2.हे0का0प्रमोद शर्मा

3. कां कुलदीप|

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *