Breaking
6 Jun 2026, Sat

विधायक आदेश चौहान बोले – क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता

By bhagwasanatanadmin No Comments ##AadeshChauhan ##BJPDevelopment ##HaridwarDevelopment ##HaridwarRoadConstruction ##HRDA ##RaniPurVidhayak ##RoadRenovation ##ShivalikNagar ##UttarakhandNews ##Ward01Development ##आदेश_चौहान ##उत्तराखंड_विकास ##भाजपा_सरकार ##रानीपुर_विकास ##वार्ड01_सड़क ##विकास_कार्य ##सड़क_उद्घाटन ##हरिद्वार_रुड़की_प्राधिकरण ##हरिद्वार_सड़क_निर्माण ##हरिद्वार_समाचार #Aadesh Chauhan #BJP Government Development #Haridwar Infrastructure #Haridwar News #Haridwar Road Construction #HRDA Road Project #Public Infrastructure #Rani pur Vidhayak #Road Inauguration #Road Locking Tiles #Road Renovation #Rudki Development #Shivalik Nagar Development #Uttarakhand news #Ward 01 Road #उत्तराखंड समाचार #भाजपा सरकार विकास #रानीपुर विधायक #रुड़की विकास #लोक निर्माण #वार्ड 01 सड़क #विकास कार्य #विधायक आदेश चौहान #शिवालिक नगर विकास #सड़क उद्घाटन #सड़क टाइलिंग प्रोजेक्ट #सड़क पुनर्निर्माण #हरिद्वार अधोसंरचना #हरिद्वार ताज़ा खबर #हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण #हरिद्वार सड़क निर्माण

विधायक आदेश चौहान बोले – क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार, 14 फरवरी 2024 – रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बुधवार को शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 01 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण लाकिंग टाइल्स से किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चौहान का भव्य स्वागत किया और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा, “क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी विकास कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिससे जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

इस शुभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर, गरिमा सिंह, राजकुमार यादव, रमेश पाठक, पूर्व सभासद अशोक मेहता, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीता चमोली, दिनेश चौहान, नरेंद्र चौहान, सुरेश चौहान, राजेंद्र गिरी, ए. एन. उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, सुरेंद्र कंडवाल, हरकेश, मंजू नौटियाल, बलराम नौटियाल, जयकुमार, सुभाष सारस्वत, हरिनाम कटिहार, विनोद सक्सेना, शशि भूषण पांडे, रविंद्र कुमार, भारत भूषण चौहान, राजकुमार जी, पवन गर्ग सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *