Breaking
27 Aug 2026, Thu

पिरान कलियर क्षेत्र की अनाधिकृत कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र में आज संयुक्त सचिव के निर्देश पर बेडपुर क्षेत्र,धनौरी रोड पर निम्न अनाधिकृत कॉलोनियों को मौके पर ध्वस्त किया गया. आपको बता दे कि इन कालोनी की विभाग से कोई अनुमति नही ली गई है.बिना अनुमति के कालोनी काटी जा रही थी.इस प्रकार की कालोनियों पर लगातर कार्रवाई जारी रहेगी.

आपको बताते चले कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम जेई आकाश जगूड़ी के नेतृत्व में बेडपुर चौक पर अवैध कालोनियों पर आज बुलडोजर चला कर इन कालोनियों को ध्वस्तीकरण किया. और साथ ही अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालो को चेतावनी भी दी गई.उक्त निर्माण व विकासकर्ताओं को मोके पर निर्देशित किया गया कि प्रश्नगत स्थल पर बिना नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराये स्थल पर निर्माण व विकास कार्य ना करें, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही क्षेत्रीय अभियंताओं व अन्य कार्मिकों के साथ सम्पन्न कराई गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *