Breaking
29 Jul 2026, Wed

Haridwar में शंकर चौधरी व महंत रविन्द्र पुरी की उपस्थिति में साक्षी गुप्ता और भव्या भगत की पुस्तकों का विमोचन

हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स

ज्ञान और साहित्य जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण तब दर्ज हुआ जब “International Trade: Theories, Policies and Global Institutions” और “Economics of Growth and Development” नामक दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इन पुस्तकों की लेखिका साक्षी गुप्ता और भव्या भगत हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यापार, आर्थिक विकास और नीतियों पर गहन शोध कर अकादमिक जगत को नई दिशा देने का प्रयास किया है।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  शंकर चौधरी, अध्यक्ष गुजरात विधानसभा उपस्थित रहे। साथ ही महंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर, हरिद्वार एवं  अध्यक्ष पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, हरिद्वार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया।

शंकर चौधरी ने कहा कि – “आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था को समझने के लिए इस प्रकार के शोध आधारित साहित्य की अत्यंत आवश्यकता है। यह न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है बल्कि नीति निर्माताओं को भी सही दिशा प्रदान करेगा।”

वहीं, महंत रविन्द्र पुरी  ने अपने संबोधन में कहा कि – “भारतीय चिंतन और आधुनिक आर्थिक परिप्रेक्ष्य को जोड़ने का प्रयास वास्तव में सराहनीय है। इस तरह के शैक्षणिक कार्य देश और समाज दोनों को लाभ पहुंचाएंगे।”

पुस्तकों की विशेषताएँ

  1. International Trade: Theories, Policies and Global Institutions – यह पुस्तक वैश्विक व्यापार की नीतियों, सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका को विस्तार से समझाती है।
  2. Economics of Growth and Development – इसमें आर्थिक विकास की चुनौतियों, अवसरों और विकासशील देशों की भूमिका पर विस्तृत विवेचना की गई है।

इन पुस्तकों का विमोचन हरिद्वार जैसे आध्यात्मिक स्थल पर होना साहित्य और अध्यात्म के संगम का प्रतीक है। आयोजन में कई शिक्षाविद, शोधार्थी और छात्र भी शामिल हुए, जिन्होंने लेखिकाओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *