Breaking
14 Jun 2026, Sun

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुरादाबाद में ट्रैफिक प्लान जारी, रूट डायवर्जन लागू

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुरादाबाद में ट्रैफिक प्लान जारी, रूट डायवर्जन लागू

मुरादाबाद,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

16 अगस्त 2025 – आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। आदेश के अनुसार, 16 और 17 अगस्त 2025 को शाम 6:00 बजे से रात 2:00 बजे तक भारी एवं व्यावसायिक वाहनों तथा बसों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

रूट डायवर्जन के मुख्य बिंदु:

  1. कॉठ रोड से आने वाली रोडवेज बसें विवेकानंद तिराहा तक जाएंगी और वहीं से लौटेंगी।
  2. बिलारी, सम्भल रोड, दिल्ली रोड से आने वाली प्राइवेट रोडवेज बसें आजाद नगर मोड़ टीपी नगर तक जाएंगी और उसी मार्ग से वापस लौटेंगी।
  3. ठाकुरद्वारा, काशीपुर, स्वार, टांडा रोड से आने वाली बसें काशीपुर तिराहा तक जाएंगी और वहीं से लौटेंगी।
  4. रामपुर-बरेली दिशा से आने वाली रोडवेज बसें हनुमान मूर्ति तिराहा तक पहुंचेंगी और वहीं से वापसी करेंगी।
  5. सामान्यतः शहर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो एंट्री सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहती है, जिसे 16 अगस्त को बढ़ाकर रात 2:00 बजे तक प्रभावी किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्जन में परिवर्तन भी किया जा सकता है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें ताकि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *