Breaking
4 Aug 2026, Tue

UP News: ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई – लगेगा गैंगस्टर एक्ट और NSA, CM योगी का सख्त आदेश

UP News: ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई – लगेगा गैंगस्टर एक्ट और NSA, CM योगी का सख्त आदेश

लखनऊ,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

पश्चिमी उत्तर प्रदेश– प्रदेश में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य बातें:

  • बिना इजाजत ड्रोन उड़ाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
  • जरुरत पड़ी तो लगेगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)
  • CM योगी ने DGP और प्रमुख सचिव को दिए आदेश
  • हर जिले में ड्रोन संचालन की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी ने साफ कहा है कि ड्रोन का गलत इस्तेमाल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर जिले में ड्रोन उड़ानों की जांच हो और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

यह आदेश ऐसे समय में आया है जब हाल के दिनों में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ड्रोन से लोगों में डर और अफवाहें फैलने की खबरें सामने आई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *