
हरिद्वार:(चीफ एडिटर)1अगस्त 2025 – जाट विकास मंच, हरिद्वार द्वारा भेल प्रांगण स्थित एचआरडीसी, सेक्टर-1 के समक्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीम, पीपल, कनेर, परिजात सहित कई प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई।


सचिव राजीव चौधरी ने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।

मंच के अध्यक्ष सुशील आर्य ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और बल भी प्रदान करता है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
संरक्षक विवेक सिंह ने बताया कि जाट विकास मंच भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेगा।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष योगेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमार सहित देवेंद्र राठी, सुक्रम पाल सिंह, सुरेश पाल काकरान, सुशील कुमार, चंद्रशेखर आजाद, सुरेंद्र नेहरा, सुरेश दलाल, मनमीत सिंह, जितेंद्र चहल, राजू लाल, मोहित कुमार, चंद्रबीर सिंह, संतोष कुमार, ऋषिपाल सिंह, रुपेंद्र कुमार, सतीश कुमार, दर्याब सिंह, ललित कुमार, परमाल सिंह, विकास चौधरी, जितेंद्र चाहर, संदीप मलिक, सुखबीर सिंह चाहर, दीनदयाल सिंह, सचिन राठी, धीरज बालियान, विनित कुमार, विनित चौधरी, भूपेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह मान, अनिल श्योरान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

