Breaking
22 Apr 2026, Wed

“ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत कलियर पुलिस ने 06 बेहरुपी बाबाओ को किया गिरफ्तार”

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुवारा जारी ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर द्वारा आज थाना क्षेत्रान्तर्गत दरगाह व पिरान कलियर के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर अपनी ओर लोगो को आकर्षित कर रहे थे।

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से जायरिनो व स्थानीय लोगो के भडकने/उग्र होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा मौके पर से 06 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर थाने लाए गए। उपरोक्त बाबा विभिन्न प्रांत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बगाल व महाराष्ट्र के रहने वाले है।नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जायेगे।

गिरफ्तार अभियुक्त/बाबा-

1.इरशाद पुत्र बरकतुल्ला निवासी पाकबडा थाना पाकबडा जिला मुरादाबाद उम्र 65 वर्ष,

2. आकिल पुत्र मारूत निवासी मोहल्ला आदगाह गली बी-7 थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष,

3. मन्सूर खान पुत्र भोलाखान निवासी मोहल्ला खसिया खुशीनगर जिला खुशीनगर उ0प्र0 उम्र 55 वर्ष, हाल पता रफाई चौक पिरान कलियर जिला हरिद्वार।

4. मौ0 फैज आलम पुत्र मन्सूर आलम निवासी 7/3 गैस स्ट्रीट राजा बाजार कमला बाजार 10009 थाना नारकूल डागा जिला कलकाता बैस्ट बंगाल हाल पता-जलालुद्दीन बाबा दोनो नहरो के बीच गोबिन्दपुर दादुपुरा बहादराबाद हरिद्वार उम्र 66 वर्ष,

5. बिजेन्द्र सिहं पुत्र जगत सिहं बूजपुर पोस्ट विरस खेडा थाना मुण्डापाण्डेय जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र-47 वर्ष,

6-रिजवनूर रहमान पुत्र जियाउल इसलाम निवास याकीब चोल राजीव गांधी नगर मुंबई महाराष्ट्र मुंबई 400024 ।

पुलिस टीम मे शामिल

(1) थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार थाना पिरान कलियर

(2) व0उ0नि0 बबलू चौहान थाना पिरान कलियर

(3) हे0का0 305 जमशेद अली थाना पिरान कलियर

(4) का0 595 जितेन्द्र सिंह थाना पिरान कलियर हरिद्वर

(5) का0 193 सचिन सिहं थाना पिरान कलियर

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *