Breaking
22 Apr 2026, Wed

“भारतीय किसान यूनियन एकता ने की नियुक्तियाँ — ज़ीशान मलिक मिडिया प्रभारी तहसील,और लुकमान अली तहसील उपाध्यक्ष बने”

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)भारतीय किसान यूनियन एकता के रहमतपुर कार्यालय पर मंगलवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन को मजबूती देने और किसान हितों को बेहतर ढंग से उठाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से लुकमान अली को रूड़की तहसील उपाध्यक्ष और ज़ीशान मलिक को मिडिया प्रभारी तहसील रूड़की के पद पर नियुक्त किया गया।

संगठन क़े रूड़की तहसील अध्यक्ष जावेद अली ने कहा कि दोनों ही नियुक्त व्यक्ति लंबे समय से किसान हितों के लिए कार्य कर रहे हैं,तथा समाज की सेवा भी कर रहे हैँ।और उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनाई गई।

इस बैठक मे अब्दुल करीम युवा ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद,जावेद अली तहसील अध्यक्ष, सुशील जिला सचिव,राकिब अली ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की,राव अरशद ग्राम अध्यक्ष बड़ेडी, मगता और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *