Breaking
22 Sep 2026, Tue

प्रो. सुनील बत्रा बने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद के सदस्य

प्रो. सुनील बत्रा बने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद के सदस्य

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

हरिद्वार के एसएमजेएन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी की शैक्षणिक परिषद में तीन वर्षों के लिए सदस्य नामित किया गया है। इस उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उन्हें सम्मानित किया और इसे हरिद्वार के लिए गर्व की बात बताया।

प्रो. बत्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों और कर्मचारियों को देते हुए कहा कि वे नई शिक्षा नीति की चुनौतियों को विश्वविद्यालय स्तर पर मजबूती से उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *