पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर रोड पर पेट्रोल पम्प के समीप दो पक्षों में जमीन को लेकर झगडा हो रहा है, सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी धनौरी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे तो दोनो पक्ष आपस मे लड़ झगड़ रहे थे पुलिस ने दोनों पक्षो को समझाने का प्रयास किया। तो वो नहीं माने इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में आमदा फौजदारी के लिये उत्तेजित हो गये व एक दूसरे पक्षों को क्षति कारित करने को जोर आजमीश पर हाबी हो उठे और आमदा फौजदारी को तैयार हो गये अगर बीच बचाव न किया जाता हो संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे।
जिस कारण प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष को गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय 07.30 बजे अन्तर्गत धारा 170 BNSS हिरासत मे ले लिया गया। अभियुक्त गणो मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
प्रथम पक्षः-
1. देशराज पुत्र राम सिंह नि० ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र-50 वर्ष।
2. सतीश कुमार पुत्र फुल सिंह नि० उपरोक्त उम्र 46 वर्ष।
द्वितीय पक्षः-
1. राजू पुत्र धन्नू नि० वार्ड नं0 3 कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष।
2 लोकेश पुत्र धन्नू नि० उपरोक्त 43 वर्ष नि० उपरोक्त ।
पुलिस टीम टीम मे शामिल
1-उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान चौकी प्रभारी धनौरी थाना पिरान कलियर हरिद्वार।
2- कान्स० 587 फुरकान अहमद थाना पिरान कलियर हरिद्वार।
3-कान्स० 525 परवजे अली थाना पिरान कलियर हरिद्वार।

