पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)गढ़मुक्तेश्वर ताजीम ऊर्र रहमान मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार व्यक्त कलियर पुलिस को सूचना मिली कि गढ़मुक्तेश्वर मदरसे ताजीम ऊर्र रहमान जनपद हापुड़ से सात बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं।
जो की कलियर में हो सकते हैं, क्योंकि सातों पढ़ने वाले बच्चे नाबालिक हैं,और मदरसे के मौलाना द्वारा भी बच्चों को बराबर करने की अपील की गई। तो मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए।थाना स्थानीय से बच्चों को कलियर नगर पंचायत दरगाह क्षेत्र से बरामद करने हेतु थाना अध्यक्ष पिरान कलियर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का तुरंत गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तत्काल क्षेत्र में रवाना होकर सभी सातों बच्चों को दरगाह क्षेत्र से बरामद कर थाने पर लाया गया तत्पश्चात मदरसा के मौलाना को फोन द्वारा सूचना दी गई, कि आपके मदरसे क़े सभी बच्चों सकुशल कलियर पुलिस को मिल गए है।जो कलियर थाने पर बैठे हैं।
मदरसे से देर रात्रि आए मौलाना फैसल और अन्य मौलानाओं को इन सात बच्चों को सुपुर्द कर दिया मौलाना फैसल द्वारा कलियर पुलिस द्वारा तत्काल मदद कर बच्चों की बरामदकी पर थाना अध्यक्ष पिरान कलियर व पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।

