Breaking
6 Jun 2026, Sat

एचईसी कॉलेज में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के छात्र/छात्राओं एवं शिक्षणगणों द्वारा ‘वन नेशन, वन हैल्थ‘ थीम को ध्यान में रखकर योग किया।

योगा शिक्षिका कीर्ति हंस के द्वारा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को योगासन कराया एवं विभिन्न योग मुद्राओं द्वारा व उनके माध्यम से शरीर पर होने वाले स्वस्थ प्रभाव के बारे में बताया। कीर्ति हंस द्वारा ताडासन, वृक्षासन, वकासन, भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन, शशांकासन, पवनमुक्तासन, प्राणायम, नाडी शोधन, भ्रामरी आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई दी, एवं बताया कि सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिये, योग करने से स्वस्थ शरीर के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है।

इस आयोजन में डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल, एस. निकोलस, ललित जोशी, काजल राठौर, राहुल शर्मा, रमाकान्त पाल, अनिल, वैष्णवी, शशी जोशी, नेहा, पूजा, अवन्तिका, तनुश्री आदि शिक्षकगण व एनएसएस एवं योगा के छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *