Breaking
31 Jul 2026, Fri

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि) ऋषिकेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का किया आयोजन

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)जूनके (सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि) ऋषिकेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शनिवार को बनखंडी स्थित रामलीला प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर शंभू पासवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश ललित मोहन मिश्रा को सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि) के पदाधिकारीयो द्वारा माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया

साथ ही योगाचार्य शिवम राणा, डिम्पल थपलियाल, तनु भंडारी, प्रिया पोखरियाल, शिवम राणा, प्रीति नागरगोजे को भी माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महापौर शंभू पासवान व व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा,पार्षद अजय दास ने कार्यक्रम में पधारे सभी क्षेत्रवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। और योग कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों और क्षेत्रवासियों के साथ योग अभ्यास किया।

इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी उपस्थितियों को संबोधन करते हुए कहां कि योग करने से जब व्यक्ति स्वस्थ होता है तो उसका परिवार स्वस्थ होता है और जब परिवार स्वस्थ होता है तो देश स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हमारा खानपान इतना दूषित हो गया है जिससे होने बीमारियों को हम केवल योग के द्वारा ही दूर कर सकते है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नीतीश पाल, हर्ष पाल, विशु पाल, हरिराम अरोड़ा, योगेश कालरा, जितेंद्र पाल, रणवीर सिंह, अक्षय पाल, निखिल पाल, अभिनव पाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप त्यागी, आयुष शर्मा, साहिल आर्यन, अनीता शर्मा, तान्या, आन्या, सिद्धि, आयु पाल, विनायक पाल, माही पाल, तन्मय पाल, भविष्य पाल, सागर कालरा, पंकज जग्गा, रणजीत सिंह धामी, आशीष, आयुष शर्मा, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *