Breaking
29 May 2026, Fri

बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी, दिवंगत विक्रम रावत को दी गयी नम आंखों से अंतिम विदाई

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) बदरीनाथ क़ेदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी)उपाध्यक्ष विजय कपरवाण बीते रविवार को हुई केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

आज सोमवार को पैतृक घाट रांसी में दिवंगत मंदिर कर्मी की अंत्येष्टि हुई इस अवसर पर नम आंखों से दिवंगत विक्रम रावत को अंतिम विदाई दी गयी इस अवसर मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी तथा नाते रिश्तेदार तथा क्षेत्रीय लोग गमगीन माहौल में अंत्येष्टि में पहुंचे।

इसके पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण तथा मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारियों ने दिवंगत मंदिर कर्मी के बच्चों,परिजनों माता- पिता को ढाढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की तथा मंदिर समिति से हर संभव सहायता सहयोग का भी भरोसा दिया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रबंधक अनिल भट्ट, प्रकाश पुरोहित, नवीन सेमवाल, दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *