Breaking
1 Aug 2026, Sat

ईद-उल-अजहा के शांतिपूर्ण आयोजन पर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रशासन को दी बधाई

ईद-उल-अजहा के शांतिपूर्ण आयोजन पर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रशासन को दी बधाई

मुरादाबाद,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ईद-उल-अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यकर्ताओं का नेतृत्व फुरकान हुसैन ने किया। इस अवसर पर रुसतम अंसारी, हाजी राहत अल्वी, मोहसिन अब्बासी, शमशाद अंसारी, नूर हसन, अलम मंसूरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की व्यवस्था और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि त्यौहार का शांतिपूर्ण सम्पन्न होना सभी के सहयोग का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *