Breaking
1 Nov 2026, Sun

Lok Adalat 10 मई को ! सुलह से निपटेंगे मामले – वादकारियों से अपील | सिमरनजीत कौर, जज हरिद्वार

Lok Adalat 10 मई को ! सुलह से निपटेंगे मामले – वादकारियों से अपील | सिमरनजीत कौर, जज हरिद्वार

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

7 मई 2025 — आगामी 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का निपटारा सुलह और समझौते के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार  सिमरनजीत कौर ने दी।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्रदान करना है, जिससे वादकारियों को लंबे समय तक कोर्ट के चक्कर न काटने पड़ें और दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद सुलझा सकें। ऐसे वाद जिनमें समझौते की संभावना है—जैसे कि बिजली बिल, बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा आदि—को प्राथमिकता दी जाएगी।

कौर ने सभी वादकारियों से अनुरोध किया कि वे लोक अदालत की इस प्रक्रिया का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निस्तारण शांतिपूर्ण तरीके से कराएं।

लोक अदालत में वाद निपटारे से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को भी मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *