पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए,भारतीय किसान यूनियन एकता क़े तहसील अध्यक्ष जावेद अली ने अपने घर पर अपने बच्चो क़े साथ 2 मिनट का मोन रखकर और कैंडल जलाकर आतंकी हमले मे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय किसान युनियन एकता के तहसील अध्यक्ष जावेद अली ने कहा कि यह हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि पूरे भारत पर हुआ है। उन्होंने कहा कि हम अपने मारे गए भाइयों को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन उनके खून की एक-एक बूंद का हिसाब आतंकियों से लिया जाना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाए, जो दुनिया के लिए मिसाल बने और कोई भी आतंकी भविष्य में भारत की ओर आँख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचे।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाए जो दुनिया के लिए मिसाल बने और कोई भी आतंकी भविष्य में भारत की ओर आँख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचे।
भारतीय किसान यूनियन एकता जिन्दाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी जिन्दाबाद।

