Breaking
26 Nov 2026, Thu

जौलजीवी मेले की तैयारियों का DM ने लिया जायजा, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

देहरादून:(जीशान मलिक) पिथौरागढ़ नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय जौलजीवी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बुधवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और विभिन्न विभागों के कामों की प्रगति देखी।जिलाधिकारी ने मेला अधिकारी को निर्देश दिया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि मेला सुव्यवस्थित और सफल हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि जौलजीवी मेला ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व का है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी देश के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं।उन्होंने साफ कहा कि तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मेले को भव्य और सफल बनाएं।इस दौरान मेलाधिकारी / उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने जिलाधिकारी को दर्शक दीर्घा, विभागीय स्टाल और अन्य तैयारियों की जानकारी दी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *