Breaking
26 Nov 2026, Thu

मोहनचट्टी में 71 लाख से बना आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर, हाईटेक योग हॉल और पंचकर्म कक्ष तैयार

पौड़ी:(जीशान मलिक) यमकेश्वर क्षेत्र के मोहनचट्टी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अब आधुनिक आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर शुरू हो गया है। 71.61 लाख रुपये की लागत से बने इस सेंटर में हाईटेक योग हॉल और पंचकर्म कक्ष तैयार किए गए हैं।स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

चिकित्सालय परिसर को पहाड़ी वास्तुशैली में नया रूप दिया गया है। जिला योजना के तहत 5 फरवरी 2026 को शुरू हुआ निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग, कोटद्वार ने इसका निर्माण किया है।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि यहां पंचकर्म के तहत अभ्यंग, स्वेदन, शिरोधारा के साथ मर्म थेरेपी, अग्निकर्म और कपिंग थेरेपी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए विशेष उपचार कक्ष और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था की गई है।

ऋषिकेश से करीब 20 किलोमीटर दूर मोहनचट्टी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित किया जा रहा है। इसमें औषधीय पौधे लगाए जाएंगे और उनके गुणों की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी।इससे आसपास के गांवों के साथ ही रिजॉर्ट, कैंप और होमस्टे संचालकों को भी लाभ मिलेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *