Breaking
26 Nov 2026, Thu

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि.ने धूमधाम से मनाई दीपावली, पत्रकारों ने दी एक-दूसरे को बधाई

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) की ओर से दीपावली का पर्व रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राकेश ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता, सहयोग और भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है। उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि ऐसे आयोजन पदाधिकारियों और सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और संगठन को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में अशोक पांडे, मोहन राजा, मुमताज आलम खान, मनोज कश्यप, नदीम सलमानी, सनोज कश्यप, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, काशिफ सुल्तान, जीशान मलिक, गुलज़ार अहमद, विजय बंसल, सर्विन्द्र कुमार, उपासना तेश्वर, कमल शर्मा, इंद्र शर्मा, मुस्कान राजपूत, शिप्रा अग्रवाल और प्रखर कश्यप सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।अंत में सभी ने समाज में सकारात्मकता, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *