चमोली:(जीशान मलिक) बद्रीनाथ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद SDRF, NDRF, पुलिस, फायर सर्विस, ITBP और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दुर्गम पहाड़ी से सभी 6 मृतकों के शवों को बरामद कर लिया। हादसे वाली जगह खड़ी पहाड़ी पर होने के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमों ने विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
“मृतकों के नाम…
1. कैप्टन हिमांशु (पायलट) – दिल्ली
2. प्रताप – बेंगलुरु, कर्नाटक
3. अरुण – बेंगलुरु, कर्नाटक
4. शंकर गौड़ा – बेंगलुरु, कर्नाटक
5. सुधीर के. – बेंगलुरु, कर्नाटक
6. एच.एस. नटराजा – बेंगलुरु, कर्नाटक।


