
देहरादून:(रागिब नसीम) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों समेत प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
“कुंभ मेले के लिए 492 करोड़”
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए अस्थायी अधिष्ठान एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए राज्य सेक्टर में ₹175 करोड़ और भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से ₹317 करोड़ की स्वीकृति को मंजूरी दी है। कुल ₹492 करोड़ से कुंभ की तैयारियां तेज होंगी।
अन्य प्रमुख स्वीकृतियां –
1. अल्मोड़ा:सल्ट विधानसभा में गैरखेत-बलमरा-सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए ₹6.13 करोड़।
2. हरिद्वार:BHEL रानीपुर विधानसभा में 3 निर्माण कार्यों के लिए ₹2.67 करोड़।
3. पिथौरागढ़:मूनाकोट के लामाखेत में सकत्या बड़बाप मंदिर सौंदर्यीकरण और धर्मशाला निर्माण के लिए ₹45.03 लाख।
4. जिला पंचायत:सभी जिला पंचायतों को तृतीय त्रैमासिक किस्त के रूप में ₹82.21 करोड़।
5. ऊधमसिंहनगर: सितारगंज में सिडकुल से पण्डरी तक अपर बैगुल नहर के जीर्णोद्धार के लिए ₹7.84 करोड़।
6. पौड़ी:रिखणीखाल के ढिकोलिया में स्प्रिंकलर नलकूप के लिए ₹1.43 करोड़।
7. नैनीताल:रामगढ़ के ल्वेशाल में लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए ₹2.54 करोड़।
8. चम्पावत: पुनौली में ऐतिहासिक ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए ₹50 लाख।
9. टिहरी:बांध परियोजना के विस्थापित 178 परिवारों के लिए पुनर्वास प्रतिकर राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर कुल ₹132.43 करोड़ की स्वीकृति।

