Breaking
27 Oct 2026, Tue

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 67 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

देहरादून:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें 105.30 करोड़ की 33 योजनाओं का लोकार्पण और 178.76 करोड़ की 34 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए 9 बड़ी घोषणाएं भी की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक के चेक वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्यमंत्री को हस्तशिल्प से निर्मित ‘सत्यमेव जयते’ की कलाकृति भेंट की।मुख्यमंत्री ने जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश भ्रमण के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस वर्ष यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिससे होमस्टे और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में 750 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश शुरू हो चुका है। नैनीसैनी एयरपोर्ट को 450 करोड़ से विकसित किया जा रहा है। पिथौरागढ़-बांस-आंवलाघाट सड़क बनने से गंगोलीहाट की दूरी कम होगी।सीएम ने कहा कि नकल विरोधी कानून के तहत 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए हैं और 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

“मुख्यमंत्री की 9 घोषणाएं…

1. नैनीसैनी देवत से कनारी पाभैं तक मोटर मार्ग का डामरीकरण।

2. कैलीगाड़ पुल से बेस अस्पताल तक सड़क का हॉटमिक्स कार्य।

3. सीएचसी डीडीहाट को उप जिला चिकित्सालय बनाया जाएगा।

4. अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मवानी को पीएचसी बनाया जाएगा।

5. मूनाकोट (रियांसी) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना।

6. अस्कोट लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य।

7. ज्याला मंदिर, छाना पाण्डेय में सीसी मार्ग निर्माण।

8. ग्राम चिमुशी में गाड़ देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण।

9. चण्डाक-छेड़ा दिगतोली सड़क का चौड़ीकरण।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, महापौर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगांई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *