Breaking
27 Oct 2026, Tue

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत 60 मेधावी बालिकाएं सम्मानित 

हरिद्वार:(रागिब नसीम) महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार, रोशनाबाद में बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, पोषण किट और स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि जिस मुकाम और शिखर पर आप पहुंचे हैं, उसे बरकरार रखने के लिए समय का सदुपयोग और अनुशासन बेहद जरूरी है। कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की ये उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चन्द, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जसमद्र सिंह, सचिव विपिन चतुर्वेदी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि काजल ने भी बालिकाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अधिवक्ता, सम्मानित बालिकाएं, उनके अभिभावक और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *