Breaking
28 Oct 2026, Wed

ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगी जांच

चम्पावत:(जीशान मलिक) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) की तैयारियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को एफएलसी से संबंधित दिशा-निर्देशों को निर्धारित स्थानों पर चस्पा करने और जाँच कार्य के सुचारु संचालन हेतु सभी प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होने वाली इस जाँच प्रक्रिया में आयोग के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। एफएलसी के दौरान अधिकृत तकनीकी अभियंताओं द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट की भौतिक स्थिति और कार्यप्रणाली की जाँच की जाएगी, जो पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, नोडल अधिकारी ईवीएम विमल कुमार सूठा सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *