
हरिद्वार:(जीशान मलिक) प्रदेश में चारधाम यात्रा सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से जारी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्राकाल में अब तक 59 लाख 8 हजार 972 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।हरिद्वार भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि यात्रियों में चारधाम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। आंकड़े बताते हैं कि अब तक यमुनोत्री धाम में 8,26,965, गंगोत्री धाम में 9,29,664, केदारनाथ धाम में 17,29,170 तथा बदरीनाथ धाम में 20,32,477 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
उन्होंने बताया कि इस सीजन में चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 72,45,218 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

