
चम्पावत:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर के छतार क्षेत्र में 1 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये की लागत से क्लॉक टावर का निर्माण किया जा रहा है।यह क्लॉक टावर नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आधुनिक वास्तुकला से बनने वाला यह टावर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा और नगर को एक नई पहचान देगा।


इस परियोजना की कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड चम्पावत है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत के समग्र विकास और नगर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छतार में क्लॉक टावर बनने से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और क्षेत्र की पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी।


