Breaking
11 Oct 2026, Sun

भाजपा नेत्री किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, नगर पालिका अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने जूस पिलाया

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री किरण सिंह द्वारा चलाया जा रहा आमरण अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किरण सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।इस दौरान दोनों नेताओं ने किरण सिंह से वार्ता की और उनकी मांगों को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी तीनों प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निश्चित रूप से क्षेत्र की इन लंबित मांगों का समाधान करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, मंडल मंत्री गौरव रौतेला, मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय मलिक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेदांत चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र उनियाल, राखी सजवाण, जितेन्द्र राय, सुंदर लाल सैनी, सौरभ सक्सेना, सीमा चौधरी, आराधना पांडेय, सभासद लज्जे राम शर्मा, अनिल राणा, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *